Burhanpur News : हाथ में तलवार, सिर पर साफा..'झांसी की रानी' बनकर घोड़ी से निकली दलित दुल्हन तो देखता रह गया पूरा गांव

Update: 2024-04-23 11:46 GMT
Burhanpur News : बुरहानपुर। जिले के मोहम्मदपुरा गांव में दलित समाज की बेटी की बारात निकाली गई। दुल्हन सुनीता को घोड़ी पर बैठाकर पूरे गांव में बारात घुमाई गई। घोड़ी पर सवार दुल्हन को देखने के लिए पूरा गांव जमा हो गया। दुल्हन झांसी की रानी की वेषभूषा में घोड़ी पर सवार होकर निकली थी। दलित समाज की दुल्हन की बारात देखकर थोड़ा हैरान जरूर हुए। वहीं, दुल्हन सुनीता के परिजनों ने बताया कि उनका वर्षों का सपना साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि उनकी बेटी भी दूल्हे की तरह घोड़े पर सवार होकर निकले। उनके परिजन सिद्धार्थ सन्यास और नरेंद्र इंगले ने बताया कि उनकी समाज की पहली दुल्हन की बारात निकली है जो की घोड़ी पर सवार है। कहा कि इससे बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान को बल मिलेगा। पिता ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। दरअसल, बुरहानपुर आदिवासी बाहुल जिला है। घोड़ी से जब दलित दुल्हन बारात लेकर निकली तो देखकर लोग हैरान रह गए। गांव में ऐसे नजारे कम ही लोगों को देखने को मिलते हैं। दूल्हा-दुल्हन के साथ बड़ी संख्या में बाराती नाचते-गाते जा रहे थे। डीजे की धुन पर बाराती थिरकते हुए जा रहे थे। दुल्हन को घोड़ी पर देखकर लोग हैरान थे। इस अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है।   https://twitter.com/Rajasthanfirst_/status/1782762073031659775   गौरतलब है कि पिछले साल भी बुरहानपुर में इसी तरह की घटना देखने को मिली थी। शहर स्थित बस स्टैंड निवासी मीना निकम की शादी थी। उनका विवाह बुरहानपुर निवासी कपिल सपकाडे के साथ हो रहा था। मीना की ख्वाहिश थी कि वह अपनी बारात घोड़ी चढ़कर जाए। साथ ही में दूल्हा भी घोड़ा पर हो। परिवार ने मीना निकम के सपने को पूरा कर दिया। दूल्हा-दुल्हन ने घोड़ी पर बारात निकालकर एक मिसाल पेश की थी। यह भी पढ़े: PM Modi in Rajasthan: कांग्रेस पर फिर पीएम मोदी ने बोला हमला, कहा- उनके राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह…

Similar News