Study on Cooking Oil: आपके खाने का तेल बन सकता है कैंसर का कारण, स्टडी में हुआ खुलासा
यह अध्ययन कोलन कैंसर के 80 मरीजों पर किया गया। यह देखा गया कि उनमें बायोएक्टिव लिपिड का उच्च स्तर था जो बीज के तेल को तोड़ने से बनता है।
Study on Cooking Oil: क्या आपको पता है कि आपके किचन में ही कैंसर होने का एक कारण छुपा हुआ है? ये हम नहीं बल्कि एक स्टडी कह रही है। अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित एक चौंकाने वाले अध्ययन में कहा गया है कि खाना पकाने का तेल कैंसर (Study on Cooking Oil) का कारण हो सकता है, खासकर युवाओं में। मेडिकल जर्नल गट में प्रकाशित अध्ययन में पता लगाया गया है कि कैसे सूरजमुखी, अंगूर के बीज, कैनोला और मकई जैसे बीज के तेल के अधिक सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
पहले के अध्ययनों (Study on Cooking Oil) में स्वास्थ्य पर बीज के तेल के हानिकारक प्रभावों का पता लगाया गया था। इससे शरीर में सूजन हो सकती है। हालांकि, बीज के तेल के टूटने से उत्पन्न होने वाले ये बायोएक्टिव लिपिड कोलन कैंसर को तेजी से विकसित होने में मदद कर सकते हैं और शरीर को ट्यूमर से लड़ने से भी रोक सकते हैं। बीज के तेल में ओमेगा-6 और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। बता दें कि डायबिटीज और हृदय रोगों से उनके संबंध को समझने के लिए अध्ययन जारी हैं। शोध पत्र के अनुसार, बीज के तेल के अधिक सेवन से होने वाली पुरानी सूजन कैंसर के विकास और प्रगति को बढ़ा सकती है। यह भी पढ़ें: Curry Leaves For Hair: खाना ही नहीं बालों को भी सुन्दर बनाता है करी पत्ता, जानिए कैसे?