EV Fire: हाईवे पर धू-धू कर जली स्कूटी, आपके पास भी है इलेक्ट्रिक बाइक तो हो जाएं सावधान, ये हो सकते हैं आग लगने के कारण
Alwar News अलवर। अलवर भिवाड़ी हाईवे पर चिकानी के पास एक चलती हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। हालांकि स्कूटी का चालक बाल-बाल बच गया। हादसा उस समय हुआ, जब चालक स्कूटी पर सवार होकर अलवर से चिकानी की तरफ जा रहा था। गाड़ी चालक ने बताया कि स्कूटी में बदबू आने लगी। डिग्गी से हल्का धुआं निकलने पर उसने डिग्गी खोलकर देखा तो तेज धुएं बाहर निकला। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन चंद मिनटों के भीतर ही आग पूरी स्कूटी को अपने चपेट में ले चुकी थी। तेज लपटों में स्कूटी जलकर राख हो गई। यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर इलेक्ट्रिक वाहनों में इस तरह से आग लगने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। हालांकि थोड़ी सी सावधानी हमें इस तरह की घटनाओं से बचने में मदद कर सकती है। यहां हम कुछ कारणों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। यह भी पढ़ें : Weather Update: दक्षिणी राज्यों में लू ने बरपाया कहर तो इन राज्यों को बारिश से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल
अलवर भिवाड़ी हाईवे पर बड़ा हादसा, धू-धू कर जल उठी चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी... #accident #electricscooty #alwarrajsthan #RoadAccident #alwarhighway #ottindia pic.twitter.com/s5ao7t7syu
— OTT India (@OTTIndia1) April 10, 2024