SSC GD Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की Answer Key जारी, 10 अप्रैल तक दर्ज करा सकते है आपत्ति
SSC GD Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 26146 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती (SSC GD Answer Key 2024) परीक्षा की उत्तर कुंजी बुधवार को जारी कर दिया है। वह उम्मीदवार जिन्होंने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है। वहीं आयोग ने उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। बता दें कि यह परीक्षा आयोग द्वारा 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 और दूसरी बार 30 मार्च 2024 को आयोजित कराई गई थी। उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है और अगर उत्तर कुंजी मे आपको किसी तरह की गलती या फिर प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान संतुष्ट नहीं है तो इसके खिलाफ उम्मीदवार 10 अप्रैल की शाम 06:30 बजे तक तय शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज करा सकते है। 10 अप्रैल के बाद विंडो बंद कर दी जाएगी और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवार चाहे तो अपने संबंधित उत्तर पत्रक का प्रिंटआउट लेकर रख सकते है क्योंकि यह एक समय के बाद उपलब्ध नहीं होगा। वहीं बुधवार शाम से ही उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो ओपन कर दी गई है।