Lok Sabha Election के लिए सपा ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, भदोही सीट टीएमसी के लिए छोड़ी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए है। वही एक सीट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी लिए छोड़ दी है। सपा (Lok Sabha Election 2024) ने भदोही सीट टीएमसी के लिए खाली छोड़ी है। इस सूची में सपा ने नगीना सीट से भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
चंद्रशेखर आजाद को समर्थन नहीं
समाजवादी पार्टी (Lok Sabha Election 2024) ने अपनी चौथी लिस्ट में अलीगढ़ से पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी, लालगंज से दरोगा सरोज को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सपा ने नगीना सीट से भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर पहले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने की बात सामने आई रही थी। यह भी पढ़े: चुनाव आयोग कल 3 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 15, 2024