Solar Eclipse Date and Time: इन देशों में दिखेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें कहां और कैसे देख सकते है लाइव
Solar Eclipse Date and Time: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले 08 अप्रैल (Solar Eclipse Date and Time) को लगने जा रहा है और इसी चैत्र अमावस्या भी है। 08 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा अर्थात इस दिन कुछ समय के लिए चंद्रमा सूर्य के सामने आ जाएगा। इस कारण सूर्य की रोशन धरती पर नहीं पड़ेगी जिसकी वजह से चारों तरफ अंधेरा छा जाएगा। सूर्य ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व है। वहीं ज्योतिषशास्त्र में इसे एक अशुभ घटना माना जाता है। लेकिन ज्योतिषदृष्टिकोण के अनुसार 08 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। आइए जानते है कितनी देर के लिए दिखेगा सूर्य ग्रहण और कहां और कैसे देख सकते है लाइव :- 08 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और जिसकी वजह से ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारत के अलावा सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स,पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका,यूनाइटेड किंग्डम ग्रीनलैंड,जमाइका, नॉर्वे, आयरलैंड, आइसलैंड, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ स्थानों पर दिखाई देगा।