Skin Care: आलू के साथ ये चीजे मिलकार लगाने से चांद सी चमक उठेगी स्किन, दूर होंगे दाग-धब्बे
अपने चेहरे की रंगत निखारने के लिए क्या कुछ नहीं कर करते हैं। स्किन को चमकदार बनाने के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
Skin Care: हम अपने चेहरे की रंगत निखारने के लिए क्या कुछ नहीं कर करते हैं। स्किन को अच्छी और चमकदार बनाने के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएँगे, जिनके इस्तेमाल से आपको दाग- धब्बो से छुटकारा मिलेगा। क्या आपको पता है, आलू को स्किन पर लगाने से आपको डल स्किन से छुटकारा मिल सकता है। आलू में विटामिन सी, विटामिन बी और ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होता है जिसके इस्तेमाल से त्वचा पर नजर आने वाली झाइयां और दाग-धब्बों को हल्का होने में मदद मिलती है। आलू को सही तरह से लगाया जाए तो यह सन बुरण को भी दूर करता है, त्वचा को निखारने में असरदार है, एजिंग साइंस को कम करता है और त्वचा को नमी देता है। आइये जानते हैं किस तरह से स्किन पर आलू का किया जाता है इस्तेमाल