Single Child Parenting Tips: अपने इकलौते बच्चे की परवरिश में अभिभावक अक्सर करते है ये गलती,जिससे फ्यूचर में उठाना पड़ सकता है नुकसान
Single Child Parenting Tips: हर किसी के बचपन का अपना एक अलग अनुभव होता है। जिसे वह बाद में याद (Single Child Parenting Tips) करके मुस्कुराते है। जब घर में एक से ज्यादा बच्चे होते है तो वह एक दूसरे के साथ खेलकर,साथ समय बिता कर और लड़ाई-झगड़ा कर अपने साथ घर के सदस्यों का भी मनोरंजन करते रहते है। लेकिन अगर वहीं बात सिंगल चाइल्ड यानी इकलौते बच्चे की आती है तो माता-पिता को उनकी परवरिश में खास ध्यान रखने की जरूरत होती है और यह चीज उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती। क्योंकि कब बच्चे के मन में अकेलेपन की भावना पैदा हो जाए यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप भी अपने इकलौते बच्चे के परवरिश को लेकर परेशान है तो चिंता ना करे। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातें लेकर आए जो अक्सर माता-पिता परवरिश के दौरान करते है और इकलौते बच्चे के परवरिश के समय उन्हें इन गलतियों से बचना चाहिए। तो आइए जानते है क्या है वो गलतियां:- कई बार माता-पिता को कहते हुए सुना जाता है कि उनके लाड़-प्यार ने बच्चे को बिगाड़ दिया है। हम सभी जानते है कि हर अभिभावक अपने बच्चे से प्यार करते है और उन्हें जताते के लिए वह वो सब करते है जिससे बच्चे को खुशी मिलती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्यार बच्चों को बिगाड़ सकती है। इस वजह से जिद्दी बनने लगते है और अपनी बातों को मनवानें के लिए रोना, जिद्द करना,किसी कार्य में सहयोग ना करना और ज्यादा गुस्सा व चिड़चिड़ा रहने जैसी आदत भी लग सकती है।