Satellite Based Toll: अब खत्म होगा फास्टैग और टोल प्लाजा का झंझट,नितिन गडकरी ने किया ऐलान, जानें क्या है सेटैलाइट बेस्ड टोल सिस्टम
Satellite Based Toll: केंद्र सरकार समय समय पर नई टेक्नोलॉजी (Satellite Based Toll) पर काम करती रहती है। जिसकी वजह से लोगों को ज्याद से ज्यादा सुविधा मिल सके। वाहनों के लिए फास्टैग आने के बाद टोल प्लाजा पर लगने वाला काफी लंबा समय कुछ मिनटों में बदल गया। हालांकि फास्टैग आने के बाद भी लंबी कतारों में खड़े होने से लेकर पैसे कटने में थोड़ा समय लगता ही था। लेकिन अब कुछ दिनों के बाद टोल प्लाजा पर आपको कुछ मिनट भी इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाल ही में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग और टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। नितिन गडकरी ने अपने एक इंटरव्यू में भारत में जल्द ही सेटैलाइट बेस्ड टोल सिस्टम लागू करने की बात कही है। आइए जानते है परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने क्या कहा और आखिर क्या है सेटैलाइट बेस्ड टोल सिस्टम :— टोल टैक्स पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और सैटेलाइट बेस टोल कलेक्शन सिस्टम होगा। आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएंगे और जितनी सड़क आप तय करेंगे, उसी हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। इससे समय और पैसा बचाया जा सकता है। जैसे पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह समय घटकर 2 घंटे रह गया है। इससे मुंबई-पुणे सफर के बीच 7 घंटे का डीजल भी बचेगा। साथ ही इस सिस्टम के लागू होने की बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपका समय बचेगा और आपको किसी भी टोल पर अपना वाहन रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस टोल का एक ओर फायदा ये भी होगा जो लोग टोल प्लाजा पर पैसे ना देने के चक्कर में लड़ाई करते है अब लोगों को ऐसा करने का कोई मौका नहीं मिलेगा। क्योंकि एक बार उनकी कार किसी स्टेट के टोल प्लाजा को क्रॉस करने के बाद उनके कार का नंबर नोट हो जाएगा और पैसे अपने आप कट जाएंगे। यहां भी देखें: PM Modi and Bill Gates: पीएम मोदी के साथ बिल गेट्स की बातचीत, नमो एप देख चौंके, पीएम बोलें- मैं माइंडसेट बदलना चाहता…
जानें क्या कहा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी:-
#WATCH | Nagpur: On Toll tax, Union Minister Nitin Gadkari says, "Now we are ending toll and there will be a satellite base toll collection system. Money will be deducted from your bank account and the amount of road you cover will be charged accordingly. Through this time and… pic.twitter.com/IHWJNwM0QF
— ANI (@ANI) March 27, 2024