Rahul Gandhi का शक्ति विवाद पर पलटवार, लिखा मेरी बातों का अर्थ बदलने की कोशिश कर रहे पीएम मोदी...
Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के शक्ति (Shakti) वाले बयान के बाद बयान बाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने बयान के बाद विपक्ष पर हमला बोला था। जिस पर अब राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा पीएम मोदी मेरी बातों को घुमाकर हमेशा उनका अर्थ बदलने की कोशिश करते रहते हैं। यह भी पढ़े: डूंगरपुर मामले में आजम खान को 7 साल की सजा, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी दिया बड़ा झटका…
राहुल गांधी का एक्स पर बयान
उन्होँने लिखा, मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है। जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं। वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज, भारत की आवाज़ को, भारत की संस्थाओं को, CBI, IT, ED को, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को, और भारत के समूचे संवैधानिक ढाँचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है। उसी शक्ति के लिए नरेंद्र मोदी जी भारत के बैंकों से हज़ारों करोड़ के क़र्ज़ माफ़ कराते हैं जबकि भारत का किसान कुछ हज़ार रुपयों का क़र्ज़ न चुका पाने पर आत्महत्या करता है।मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है।
जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं। वह एक ऐसी शक्ति… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 18, 2024