Rewa Borewell Rescue: बोरवेल में 70 फीट की गहराई में फंसा है मयंक: 24 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका, टीम हाथों से कर रही खुदाई

Update: 2024-04-13 15:30 GMT
Rewa Borewell Rescue: रीवा। पिछले 24 घंटे से बोरवेल में फंसे मासूम बच्चे का बचाव कार्य अब भी जारी है। वह एक दिन पूर्व खेलते समय बोरवेल में जा गिरा था। इसके बाद से ही लगातार उसका रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहै है। बता दें कि शुक्रवार शाम से ही रेस्कयू आपरेशन के लिए करीब 8-10 जेसीबी लगाई जा चुकी हैं। फिलहाल, अब तक बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका है। रीवा जिले में रात में हुई बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी। अभी तक बच्चे की कोई मूवमेंट नहीं मिली है। बताया जाता है कि बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा है।
यह भी पढ़ें : Bihar Loksabha Election2024 Sarfaraz Alam: लालू प्रसाद यादव की पार्टी से पूर्व सांसद क्यों रोने लगे? समर्थकों ने पोंछे आँसू…
अधिकारियों के अनुसार घटना उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मनिका गांव की है। शुक्रवार को बच्चा जब खेल रहा था तभी अचानक खुले बोरवेल में जा गिरा। रीवा जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि एसडीईआरएफ की एक टीम को बच्चे को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

Similar News