Retirement Scheme: बुढ़ापे में पेंशन की ना ले टेंशन, ये 3 स्कीम बन सकती है आपका सहारा
Retirement Scheme: हर व्यक्ति चाहता है कि उसे अपने जॉब से रिटायरमेंट (Retirement Scheme) के बाद बुढ़ापे में आर्थिक तंगी की समस्या से ना झूझना पड़े। इसलिए नौकरी के दौरान ही बुढ़ापे के लिए बचत योजना की शुरुआत कर दी जाती है तो बुढ़ापे में पैसेों से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती ह। आने वाले भविष्य के लिए नौकरी के साथ निवेश करना अच्छा माना जाता है। आज हम आपको ऐसे ही 3 स्कीम के बारे में बताने जा रहे है। जो आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में काफी मदद कर सकती है। यदि आप काफी समय से सरकारी और एक सुरक्षित स्कीम में निवेश करने का सोच रहे है तो आपके लिए LIC सरल पेंशन योजना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस योजना के अंतर्गत आप चाहे तो 60 की जगह 40 से भी अपनी पेंशन शुरू कर सकते है। यह योजना जीवन बीमा की एक एन्युटी की प्लान है। इसके लिए निवेश करने की न्यूनतम निवेश राशि 12 हजार रूपए है। जिसमें मासिक,तिमाही,छमाही और वार्षिक योगदान दिया जा सकता है। जब भी आप अपनी पॉलिसी सरेंडर करेंगे तब आपको 95 फीसदी जमा वापस कर दिया जाता है।