Ravindra Singh Bhati: चार दिनों के प्रवास के बाद रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे जोधपुर, कहा- फैसला बाड़मेर की जनता करेगी
Ravindra Singh Bhati: जोधपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय बाड़मेर-जैसलमेर सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट से बीजेपी ने एक बार फिर मंत्री कैलाश चौधरी को टिकट दिया है। राजनीति के जानकारों के मुताबिक शुरुआत में बीजेपी के लिए बाड़मेर की सीट सबसे सुरक्षित मानी जा रही थी। लेकिन शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) के निर्दलीय ताल ठोकने से मुकाबला रोचक हो गया है। रविंद्र सिंह भाटी पिछले चार से प्रवास पर थे। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
लोकसभा के प्रवासी लोगों से मिले रविंद्र सिंह भाटी:
बता दें इस समय बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी पिछले चार दिनों से प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने बाड़मेर से बाहर देश के अन्य राज्यों में रहने वालों से लोगों से मिलकर समर्थन मांगा। इस दौरान भाटी ने गुजरात, महाराष्ट्र और बेंगलुरु में रोड शो और जनसभा की। रविंद्र सिंह भाटी को इस दौरान प्रवासी लोगों का खूब समर्थन मिला। लेकिन अब देखना होगा कि भाटी इस समर्थन को वोटों में कितना ट्रांसफर कर पाते है..?रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों को देख विपक्षी दल हैरान, जोधपुर में मीडिया से हुए रूबरू@RavindraBhati__ #RajasthanNews #LatestUpdate#LokSabaElection2024 #OTTIndia pic.twitter.com/eKkHfNSIuH
— OTT India (@OTTIndia1) April 12, 2024