Rajkumar Anand Resigns: केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा
Rajkumar Anand Resigns: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी में टूट के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में अब दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने अचानक इस्तीफा दे दिया। मंत्री राजकुमार आनंद (Rajkumar Anand Resigns) के इस्तीफे को केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दे राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफे के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका: सीएम केजरीवाल लगातार मुसीबतों में घिरते जा रहे हैं। पहले उन्हें ईडी ने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मंगलवार को उनकी याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। ऐसे में अब उनकी सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे से मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। बता दें दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार से यह पहला इस्तीफा है।