Rajasthan Loksabha Chunav 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव का सियासी पारा बढ़ने लगा है। एक तरफ बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए अपने स्टार प्रचारकों के साथ पूरी ताकत लगा रही है। वहीं कांग्रेस लोकसभा चुनाव में एक - एक सीट के लिए तरस गई है। पहले कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे कई नेता भाजपा में चले गए। जबकि कांग्रेस पार्टी पायलट - गहलोत गुट तक सिमित रह गई। लेकिन इसके अलावा एक नेता ऐसा है जो इन दिनों कांग्रेस
(Rajasthan Loksabha Chunav 2024) की सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे है राजस्थान में दहाड़ लगाने में माहिर कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की। गोविन्द सिंह डोटासरा एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुकात रखने वाले नेता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इनकी गिनती प्रदेश के टॉप नेताओं होने लग गई है। कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में अपना पूरा दमखम लगा रही है। लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के ऊपर ही मानी जा रही है। क्योंकि फिलहाल उनके पास राजस्थान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। ऐसे में आज जानते है कैसे गोविन्द सिंह डोटासरा ने कम समय एक बड़ी पहचान बनाई?
शेखावाटी से आते है डोटासरा: राजस्थान की राजनीति का केंद्र शेखावाटी को माना जाता है। खासकर कांग्रेस पार्टी के लिए यह क्षेत्र किसी राजनीतिक गढ़ ने कम नहीं रहा है। यहां रामनारायण चौधरी और शीशराम ओला जैसे दिग्गज नेता हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा भी इसी क्षेत्र से आते हैं। वो सीकर की लक्ष्मणगढ़ सीट से लगातार विधायक का चुनाव जीतते आ रहे हैं। ऐसे में अब उनकी गिनती प्रदेश के प्रमुख नेताओं में होने लगी हैं। राजस्थान की जनता उनके भाषण सुनने के लिए काफी उत्साहित नज़र आती हैं।
ये भी पढ़ें: डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस ने अर्जुन बामनिया को दिया टिकट गहलोत-पायलट गुटबाज़ी का मिला फायदा:
बता दें राजस्थान कांग्रेस में वैसे तो कई बड़े नेता हैं जिन्हे डोटासरा से राजनीति का ज्यादा अनुभव हैं। लेकिन गहलोत-पायलट की खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गोविन्द सिंह डोटासरा का नाम सामने आया। डोटासरा ने कांग्रेस पार्टी के लिए काफी समय कार्य किया हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर उन्होंने शिक्षामंत्री जैसे पद को बखूबी निभाया था। उनके बोलने की कला के चलते पार्टी ने अध्यक्ष के रूप में उनको जिम्मेदारी सौंपी।
डोटासरा की दहाड़ की होती हैं चर्चा: गोविन्द सिंह डोटासरा इस समय कांग्रेस के सबसे बड़े स्टार प्रचारक बन गए हैं। उनकी डिमांड प्रदेश के हर लोकसभा सीट पर हो रही हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी - बड़ी जनसभा करते हुए भाजपा पर खूब हमला बोला था। शेखावाटी भाषा में उनके भाषण के काफी संख्या में लोग कायल हो गए। जहां भी उनकी सभा होती हैं तो भीड़ उमड़ पड़ती हैं कि डोटासरा जी के फटकारें और दहाड़ सुनने हैं। ऐसे में इस समय गहलोत - पायलट के बाद डोटासरा ने कांग्रेस चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी हैं।
‘मारो तेजल सुपर डूपर’ पर डांस वायरल: गोविन्द सिंह डोटासरा जहां भी सभा करते हैं तो देखने को मिलता हैं वो मारो तेजल सुपर डूपर गीत पर झूमते दिखाई देते हैं। उनके साथ सभा में मौजूद भीड़ भी उनका पूरा साथ देती हैं। ऐसा डोटासरा की पिछली कई जनसभाओं में देखने को मिल रहा हैं। अब देखना होगा कि गोविन्द सिंह डोटासरा अपनी बढ़ती फैन फॉलोविंग को वोटों में ट्रांसफर कर पाते हैं या नहीं..?
ये भी पढ़ें: 100 दिन के अंदर कांग्रेस छोड़ गए ये दिग्गज नेता, मिलिंद देवड़ा से लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसे नाम शामिल…