RAJASTHAN BJP LOKSABHA2024: राजस्थान लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की तस्वीर आज होगी साफ? दिल्ली में हुए मंथन के बाद 10 सीटों की घोषणा जल्द...

Update: 2024-03-24 13:58 GMT
RAJASTHAN BJP LOKSABHA2024: जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने भी अपनी सहमति भाजपा आलाकमान को दे दी है। इसके बाद राजस्थान की बची हुई लोकसभा सीटों पर फैसला आना बाकी है। जिसकी उम्मीद जताई जा रही है कि संभवतः आज वो लिस्ट आ सकती है जिसमें राजस्थान के सभी उम्मीदवारों चेहरे सामने आ जाएंगे। भाजपा की लिस्ट आने से पहले के कयासों के बारे में बात करें तो 4 नाम पहले से तय थे बचे हुए 2 और नामों में बदलाव के साथ घोषणा होगी।
भाजपा किस पर लगा रही है जीत का दाव?
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में बची हुई सीटों पर 4 सांसदों को रिपिट करने के मूड में नज़र आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2 नए नामों को भी 6 की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी तक भाजपा ने 25 में से 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और अभी तक 10 नाम बाकी हैं। अभी इन दस में से 6 को तय माना जा रहा है। झुञ्झुणु सीट पर हर्षणी कुल्हारि का नाम सामने आ रहा है। श्रीगंगानगर सीट पर दो लोगों की प्रमुख दावेदारी मानी जा रही है, जिसमें पहला नाम वर्तमान सांसद निहाल चंद मेघवाल का है और अगर भाजपा नया चेहरा लाती है तो दूसरा नाम राजस्थान प्रदेश के एस सी मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को मौका दिया जा सकता है।
नामांकन से पहले नामों की घोषणा
27 मार्च को पहले चरण के नामांकन की तारीख है। इससे पहले अगर नामों की घोषणा करना जरूरी है। इसी लिए शनिवार देर रात तक दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा चुनाव समिति यानि CEC की मीटिंग चली। इसमें बचे हुए नामों को लेकर ही मंथन चल रहा था। जिसमें राजस्थान से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुदधे और विजया रहाटकर भी चर्चा में शामिल थी। मंथन के बाद ये माना जा रहा है कि आज लिस्ट आ जाएगी और उम्मीदवारों के चेहरे साफ होंगे।
बची हुई सीटें और नामों की संभावनाएं
राजस्थान में होने वाले आम चुनावों में अभी भाजपा ने 10 सीटों पर घोषणा नहीं की है। ऐसे में बची हुई सीटें हैं, जयपुर शहर, दौसा, जयपुर ग्रामीण, श्री गंगानगर, दौसा, झुञ्झुणु, करौली धौलपुर, राजसमंद, टोंक सवाई माधोपुर, भीलवाडा जैसी सीटें उम्मीदवारों का इंतज़ार कर रही है। इसमें से 4 सीटों पर तो नाम में बदलाव होना कम ही संभव नज़र आता है जबकि 6 सीटों पर नए नामों को लाना होगा। जैसे दीया कुमारी उप मुख्यमंत्री है तो राजसमंद में नया चेहरा ही उतारना होगा। यह भी पढ़े: BJP AND RAJ THAKARE: राज ठाकरे को शामिल कर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 में राज करेगी भाजपा?

Similar News