जम्मू रैली में बोले राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर में हमारी सरकार बनते ही राज्य का दर्जा दिलाएंगे
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मी के जम्मू में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल गांधी ने फिर से दोहराया कि वे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मी के जम्मू में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल गांधी ने फिर से दोहराया कि वे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाएंगे। रैली में राहुल गांधी में बेरोजगारी, जीएसटी और आतंकवाद पर बात की। कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू यहां का सेंट्रल हब है, जो कश्मीर के बिजनेस और प्रोडक्शन को पूरे देश से जोड़ता है। लेकिन BJP सरकार ने इस सेंट्रल हब के रोल को खत्म कर दिया। यहां की MSMEs और Entrepreneur की रीढ़ तोड़ दी। आज देश की सरकार अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों के लिए चलती है। GST एक हथियार है, जिससे जम्मू-कश्मीर के छोटे और मध्यम उद्योगों पर हमला किया गया। सच्चाई यही है कि नोटबंदी और गलत GST ने हिंदुस्तान के लाखों बिजनेस खत्म कर दिए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ''नरेंद्र मोदी 'Make In India' की बात करते हैं। लेकिन सारे के सारे कॉन्ट्रैक्ट अडानी को मिल जाते हैंl हथियार और ड्रोन इजराइल की कंपनी बनाती है, लेकिन उस पर लेबल अडानी का लगाकर उसे 'Make In India' कहते हैंl ये Make In India नहीं हुआ, बल्कि 'Make by Adani' हो गया है।'' ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने किसानों की जमीनों को लूटा और दलालों और दामादों के हवाले कर दिया: PM मोदी
'पहली बार एक राज्य को यूनियन टेरिटरी बनाया गया'
राहुल गांधी ने कहा, ''हिंदुस्तान के इतिहास में बहुत सारी यूनियन टेरिटरी को राज्य बनाया गया। लेकिन पहली बार एक राज्य को यूनियन टेरिटरी बनाया गया है, ये जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ है। ऐसा करना जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय है। आपका लोकतांत्रिक हक आपसे छीन लिया गया है।'''हमारी सरकार बनते ही आपको स्टेटहुड दिलाएंगे'
राहुल ने आगे कहा, ''हमने सोचा था कि चुनाव से पहले आपको स्टेटहुड वापस मिल जाएगा। हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ऐसा किसी के साथ होना भी नहीं चाहिए। जम्मू-कश्मीर में हमारी सरकार बनते ही आपको स्टेटहुड दिलाएंगे।'''GST एक हथियार है'
'Make In India' अब 'Make by Adani' हो गया है
LIVE: Shri @RahulGandhi ji addresses the public in Jammu, J&K.https://t.co/3SVBY2W4WJ
— J&K Congress (@INCJammuKashmir) September 25, 2024