Pilot Project Scheme: रोड एक्सीडेंट में सरकार देगी 1.5 लाख का कैशलेस इलाज, जानें क्या है पायलट प्रोजेक्ट
Pilot Project Scheme: हर दिन रोड एक्सीडेंट के कई मामले सामने आते है और ना जाने कितने ही लोग (Pilot Project Scheme) सही समय पर इलाज ना मिल पाने की वजह से अपनी जान गंवा देते है। ऐसी स्थिति में कहीं ना कहीं अस्पतालों का महंगा खर्च भी लोगों की जान छीन लेता है। लेकिन अब इस मामले में सरकार लोगों की मदद के लिए सामने आई। सरकार ने रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। जिसमें सरकार द्वारा घायल का कैशलेस इलाज किया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की तरफ से इस प्रोजेक्ट की सबसे पहले चंडीगढ़ में शुरूआत की गई। इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इसे स्कीम को जल्द ही पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा बनाई गई पायलट प्रोजेक्ट स्कीम के अंतर्गत रोड एक्सीडेंट में घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और उसे 1.5 लाख रुपए का कैशलेस इलाज दिया जाएगा।एक्सीडेंट होने के 7 दिन बाद तक इलाज की व्यवस्था रहेगी। इस स्कीम में किसी भी तरह के वाहन से हुए एक्सीडेंट को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पतालों द्वारा क्लेम की गई राशि मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड के द्वारा खर्च की जाएगी।