Parenting Tips: माता पिता की ये एक गलती बच्चों को बना देती है गुस्सैल और दब्बु
Parenting Tips: सभी माता पिता चाहते है कि उनका बच्चा आत्मविश्वास (Parenting Tips) से भरा,पढ़ाई-लिखाई, खेल कूद, हर कार्य व क्षेत्र में आगे हो। लेकिन बच्चे किताबी ज्ञान से ज्यादा माता पिता व दूसरे लोगों के व्यवहार से ज्यादा सीखते है। कहा जाता है कि बच्चे का व्यवहार, स्वभाव सब घर से ही तय हो जाता है। इन सब के बाद भी हर बच्चे का व्यवहार और काबिलियत अलग-अलग होती है। कई अभिभावक ऐसे होते है जो जाने अनजानें में अपने बच्चों को दब्बू और गुस्सैल बना देते है और इसके पीछे की असल वजह अभिभावक की व्यवहार होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे है, जिसे आप भी गौर कर सकते है। बच्चों को गुस्सैल और दब्बू बनाने में घर का माहौल भी एक अहम भूमिका निभाता है। घर का माहौल बच्चे के दिमाग और कार्य को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। अगर माता पिता जरूरत से ज्यादा लड़ते है,अभद्र भाषा का प्रयोग और माहौली निगेटिव बना रहता है। तो ऐसी परिस्थिति में सबसे ज्यादा चांस होते है कि बच्चे के व्यवहार में परिवर्तन होगा।