Parenting Tips: लापरवाह बच्चों को ऐसे बनाएं रिस्पॉसिबल, पेरेंटस अपनाएं ये टिप्स
Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा समय के साथ रिस्पांसिबल (Parenting Tips) बनना सीखे और हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं, कि अभिभावकों के परवरिश का सीधा असर बच्चों के व्यक्तित्व पर पड़ता है। जिस तरह से बच्चों की परवरिश की जाती है, बच्चा उसी व्यवहार को अपने जीवन में अपनाते जाते हैं। लेकिन कई बार बढ़ती उम्र के साथ बच्चों का जिद्दी रवैया और लापरवाह होना माता-पिता के लिए सिर दर्द का कारण बन जाता है। ऐसी परिस्थिति में माता पिता काफी कोशिश और नुस्खें आजमाते हैं। जिससे बच्चों के व्यवहार में सुधार हो सके लेकिन कभी-कभी उनके द्वारा उठाए गए सख्त कदम बच्चों को उनसे दूर कर देता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ टिप्स लेकर आए है, जो आपके लापरवाह बच्चों को जिम्मेवार बनाने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते है क्या है वो टिप्स:- कई बार माता पिता बच्चों को उनकी गलती का अहसास कराने के लिए उनके प्रति जरूरत से ज्यादा सख्त व्यवहार अपनाते है और उन्हें कड़ी सजा भी देते है। लेकिन आपका यह व्यवहार बच्चे को लापरवाह और जिद्दी दोनों बना सकता है। हर छोटी बात पर उन्हें डांटने से बचे। आपके इस व्यवहार से बच्चे मानसिक तनाव महसूस करने लगते है। पहले प्यार से समझाने की कोशिश करे और जब बच्चा ना माने तब उसे थोड़ा डांट लगाकर समझाएं। लेकिन जरूरत से ज्यादा सख्त और सजा बच्चे के व्यवहार में परिर्वतन का कारण बन सकती हैं।