Parenting Tips: आपका बच्चा भी मोबाइल छिनने पर लगता है चिल्लाने, तो ऐसे करें हैंडल
Parenting Tips: आज के समय में मोबाइल लोगों के दिनचर्या का अहम हिस्सा (Parenting Tips) बन गया है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब ही इसके आदी हो चुके है। बातचीत से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग हर छोटी से लेकर बड़े काम फोन से ही पूरे किए जाते है। हालांकि आज के समय में छोटे बच्चे भी मोबाइल के बिना रह नहीं सकते। छोटे बच्चे अक्सर मोबाइल पर गेम और वीडियो देखने की जिद्द करते रहते है तो वहीं टीनएजर्स सोशल मीडिया पर अपना समय गुजारना पसंद करते है। लेकिन आज हम इस आर्टिक्ल के द्वारा 3 से 12 साल तक के बच्चों के बारे में बात करने जा रहे है कि क्या इस उम्र के बच्चों का मोबाइल चलाना सही है? क्या इसकी जरूरत है? कई बार अभिभावक इसी बात को लेकर परेशान रहते है उनका बच्चा दिनभर फोन में लगा रहता है और फोन वापिस लेने पर चीखने, चिल्लाने या रोने लगता है। धीरे धीरे बच्चे चिड़चिड़े और गुस्सैल बनते जाते है। तो ऐसे में बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखे और उनकी ये आदत कैसे छुड़ाए। आज हम आपको इस आर्टिक्ल के द्वारा कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे है:— बच्चों का शारीरिक रूप से फीट रहना काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि बच्चा बाहर पार्क में खेलने जाए और ज्यादा समय बिताएं। इससे उसका ध्यान खेलने और दूसरी एक्टीविटी में लगेगा जो उसे फोन से दूर रखने में मदद करेगा। कई बार बच्चे से फोन जबरदस्ती छिनने पर वह रोने, चीखने चिल्लाने या फिर सामान को इधर उधर फेकने लगता है। ऐसी परिस्थिति में बच्चे पर गुस्सा या मारने पीटने से स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। इससे अच्छा है कि आप उसे ये बात प्यार से समझाए और शांत रहे। शांत आवाज में उनसे बात करे ऐसा करने से बच्चा भी शांत हो जाएगा और वह आपकी बात समझेगा।