Parenting Tips: बिना डांट और गुस्सा के 2 से 7 साल के बच्चों को ऐसे सिखाएं डिसिप्लिन में रहना, अपनाएं ये टिप्स
Parenting Tips: बच्चो को डिसिप्लिन सिखाना माता पिता के लिए किसी चुनौती (Parenting Tips) से कम नहीं होता। कई बार छोटे बच्चों को डिसिप्लिन सिखाना के लिए माता पिता प्यार के साथ साथ डांट फटकार और सख्त व्यवहार का रास्ता अपनाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप अपने बच्चे को बिना डांट लगाए भी डिसिप्लिन में रहना सीखा सकते है। तो आइए जानते है कैसे बिना डांट और गुस्सा के 2 से 7 साल के बच्चों को सिखाएं डिसिप्लिन में रहना :- बच्चों के व्यवहार को अच्छा और बुरा बनाने में माता पिता की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। कई बार छोटे बच्चे कोई गलती करते है तो माता पिता और घर के सदस्य उसे हंसी मजाक में टाल देते है, बच्चा कुछ गलत बोलता है तो उसे सुनकर हंस देते है या खेलते हुए बच्चा बड़ों पर हाथ उठा देता है तो उसे यह कहकर टाल देते है कि कोई बात नहीं बच्चा है सीख जाएगा। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चे को कभी उस बात का समर्थन ना करे जो आप उसकी आदतों में नहीं देखना चाहते। अगर आपको उसकी आदत या फिर बाते गलत लगे तो पहली ही बार में टोक दे। ऐसा करने से बच्चा दूसरी बार गलती करने से बचता है।