Oatzempic: क्या है ओटज़ेम्पिक, क्यों कर रहा है यह ट्रेंड? जानिये इसके बारे में सबकुछ
Oatzempic: लखनऊ। आज कल लोग फिट रहने के लिए सोशल मीडिया को खूब फॉलो करते हैं। कई बार लोगों को सोशल मीडिया द्वारा ठग भी लिया जाता है लेकिन फिर भी हेल्थ के प्रति जागरूक लोगों में सोशल मीडिया को फॉलो करने के जूनून में कोई कमी आती नहीं दिखती है। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर ओटज़ेम्पिक (Oatzempic) नाम का शब्द ट्रेंड कर रहा है। क्या है यह ओटज़ेम्पिक और लोग क्यों इसके बारे में जानने को उत्सुक हैं इसी पर डालते हैं एक नजर:
लखनऊ स्थित एक रजिस्टर्ड डायटीशियन शिखा शर्मा ने OTT India को बताया कि किसी भी ड्रिंक से इतने कम दिन में इतना वजन कम करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि ओटज़ेम्पिक (Oatzempic) किसी डॉक्टोपर द्वारा प्रेसक्राइब्ड दवा की तरह नहीं है। यह कुछ लोगों गया कैंपेन है जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है। डॉ शर्मा के अनुसार यह ड्रिंक न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मेन्टल हेल्थ पर भी प्रभाव डालेगी। इस तरह के ट्रेंड को फॉलो करने से मस्तिष्क प्रभावित हो सकता है।
डॉ शिखा के अनुसार एक महीने में किसी भी व्यक्ति के लिए चार से पांच किलो से ज्यादा वजन कम करना किसी भी हाल में हेल्थी नहीं हो सकता है। उन्होंने ऐसे किसी भी सोशल मीडिया ट्रेंड की आलोचना (Oatzempic) की जिसमे तेजी से वजन घटाने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने में अधिकतम 4 किलो वजन कम होना सामान्य है लेकिन यह भी अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग होता है।
ओटज़ेम्पिक (Oatzempic) के अलावा ओट्स को अपने डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। ओट्स में अधिक फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। अपने दलिया में स्वाद, बनावट और अतिरिक्त विटामिन और खनिज जोड़ने के लिए ताजे फल, जामुन, कटे हुए बादाम, या चिया बीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर टॉपिंग शामिल करें। ओट्स का नियमित सेवन कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है, जिसमें हृदय स्वास्थ्य में सुधार, बेहतर पाचन, ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करना और वजन कम करना शामिल है। अपने आहार में ओट्स को शामिल करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। यह भी पढ़ें: Ranikhet In Uttrakhand: उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन है बहुत सुंदर, जानिये यहाँ जानें का सही समय
“Oatzempic” for weight loss (see link below)
How could this work? Oats are one of the grains highest in SOLUBLE FIBER: - soaks up (adsorbs) toxic bile, helps hold onto it so it can be pooped out - one of the highest sources of beta-glucan, see more of the outrageously… — Nutrition Detective 🔍 - Dr. Garrett Smith (@NutriDetect) April 9, 2024