Khajuraho Loksabha Seat: इस सपा प्रत्याशी के साथ हो गया खेला, हस्ताक्षर नहीं होने से नामांकन निरस्त!
Khajuraho Loksabha Seat: राजनीति में कब-क्या हो जाए कोई नहीं जानता? राजनीति के अखाड़े में बड़े-बड़े सूरमा चित्त हो जाते हैं, तो वहीं नॉर्मल सा आदमी भी फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है। देशभर में लोकसभा चुनाव की लहर है। नेता अपने पूरे दम-खम के साथ प्रचार में लगे हुए हैं। लेकिन मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी को जोर का झटका लगा है। यहां से सपा पार्टी के उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी ने जांच के बाद खारिज कर दिया। कांग्रेस ने यह सीट सपा के लिए सीट शेयरिंग के तहत छोड़ दी थी।
इसलिए हुआ नामांकन खारिज
जानकारी के मुताबिक INDIA गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीर दीप नारायण यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने उनका नामांकन पत्र इसलिए खारिज कर दिया, क्योंकि उन्होंने 'बी फार्म' पर साइन नहीं किए थे, वहीं 2023 विधानसभा चुनाव वोटर लिस्ट की प्रमाणित प्रति संलग्न करने में भी वह असफल रहीं थीं। इसके इतर बीजेपी ने खजुराहो से मौजूदा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।उच्च न्यायालय जाने की कही बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरा यादव के पति दीप नारायण यादव का कहना है कि वे रिटर्निंग अधिकारी के आदेश के विरूध्द उच्च न्यायालय जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब नामांकन फॉर्म कल तक ठीक था, तो आज गड़बड़ी कैसे हो गई। माना कि उम्मीदवार अनपढ़ है और अगर कोई गलती होती है, तो उसे ठीक कराने का काम रिटर्निंग अधिकारी का है।एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सपा उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन हुआ रद्द, कोर्ट में करेंगी अपील!#MeeraYadav #sp #LokSabhaElections2024 #BJPMadhyapradesh #AkhileshYadav #BJP #khajuraho #LatestNews #Nomination #OTTIndia pic.twitter.com/z35GG7ga1F
— OTT India (@OTTIndia1) April 5, 2024