अगर आप भी करते हैं रोज खाली पेट चाय पीने की गलती तो हो जाए सावधान, हो सकती हैं ये प्रॉब्लम्स
हम सभी को सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने की आदत होती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों की तो बिना चाय के नींद भी नहीं खुलती है।
Empty Stomach Tea: अक्सर हम सभी को सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने की आदत होती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों की तो बिना चाय के नींद भी नहीं खुलती है। एक कड़क चाय का गर्मागर्म कप पीकर बॉडी में एनर्जी आती है, और हम हमारे दिन की शुरुआत कर पाते हैं। लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह के समय अगर खाली पेट सबसे पहले चाय पी जाए तो इससे सेहत को एक नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए हमे सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने की आदत में बदलाव लाना चाहिए। कई न्यूट्रिशनिस्ट का इस बारे में कहना कहना है कि सुबह अगर सबसे पहले खाली पेट चाय पी जाए तो यह जहर की तरह असर करती है। चाय के अंदर टैनिंस होते हैं जोकि एक तरह का पेनिफेनोल है और स्टमक लाइनिंग को नुकसान पहुंचाता है, साथ ही इससे पेट में एसिड प्रोडक्शन बढ़ता है। आज हम आपको खली पेट चाय पीने से होने वाले नुकसानों के बारें में बताएँगे।