Muslims adopted Sanatana religioning Indore: हैदर बने हरी तो गफ्फार बने गोविंद, रीति रिवाज से MP में 7 मुस्लिमों ने अपनाया सनातन धर्म
इंदौर। लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच इंदौर और इंदौर के आसपास के जिलों में कई परिवारों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि उनसे प्रेरणा पाकर ही उन्होंने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। इस दौरान करीब 7 लोगों ने विधिवत हवन-पूजन किया और सनातन धर्म अपना लिया। जनपद में आज 7 की संख्या में मुस्लिम धर्म के युवक, युवती और महिलाओं ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। हिंदू रीति रिवाज के तहत पहले उनका शुद्धिकरण करवाया गया। उसके बाद उनसे हवन पूजन करवाया गया जिसके बाद वह विधिवत सनातनी बन गए। जिन लोगों ने सनातन धर्म अपनाया, उनका कहना था कि वह काफी दिनों से सनातन धर्म से प्रभावित थे। कहा कि सनातन धर्म में एकता का पाठ सिखाया जाता है और इस धर्म में संस्कार श्रेष्ठ हैं। इसे देखते हुए ही उन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। यह भी पढ़े: सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज देश-विदेश में सामूहिक उपवास