Jhalawar में डंपर से कुचलकर 5 लोगों की हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस बल तैनात
Jhalawar Accident: झालावाड़ के पगारिया थाना क्षेत्र में एक झगड़े के बाद 5 लोगों को डंपर के नीचे कुचलकर हत्या कर दी गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार झगड़े के बाद एक पक्ष शिकायत दर्ज कराने बाइक से थाने जा रहे था, इसी बीच दूसरे पक्ष ने रास्ते में डंपर चढ़ा दिया। इससे मौके पर ही दो भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़े: मॉस्को हमले में अब तक 140 से ज्यादा की मौत, आईएसआईएस ने जारी किया गोलीबारी का वीडियो, जानें हमले से जुड़े अपडेट
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है। इस हादसे में चार लोग विनायका गांव निवासी और हरनावदा गांव के निवासी है। अभी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। यह भी पढ़े: ईडी की ताकत को जान लेना जरूरी है… बिना वारंट के भी कर सकते हैं गिरफ्तारी…!पुलिस टीम बनाकर तलाश में जुटी
जिसके बाद एसीपी चिरंजीलाल मीणा भवानी मंडी डीएसपी और करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पहुंच गई। सभी के शवों सील करके आवर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसके बाद पगारिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम बनाकर दबिश दे रही है।Jhalawar में डंपर से कुचलकर 5 लोगों की हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस बल तैनात#Jhalawar #RajasthanNews #crimenews #OTTIndia pic.twitter.com/aF6DMnS6WT
— OTT India (@OTTIndia1) March 24, 2024