MP Breaking News: लोकतंत्र की मिशाल बनीं धुरकीबाई ने 108 साल की उम्र में किया मतदान, MP में लोकसभा चुनाव की शुरूआत
MP Breaking News: शहडोल। लोकतंत्र के महापर्व की शुरूआत मध्यप्रदेश में हो चुकी है। लोकतंत्र की ताकत को आज बड़े-बड़े नेता भी अच्छे से समझ रहे हैं। तभी तो एसी में बैठे नेता आज गांव के गलियारों से रूबरू हो रहे हैं। लोकतंत्र की असली ताकत जनता है। आजादी के वक्त किसने सोचा होगा, कि भारत में एक दिन घर बैठे वोट डालने की सुविधा मिल पाएगी। लेकिन भारत ने टेक्नोलॉजी के साथ-साथ हर क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। तभी तो 108 साल की धुरकी बाई ने अपने घर से मतदान कर भारत के लोकतंत्र के इस पर्व में अपना योगदान दिया है।
इन्हें मिली घर से वोट की सुविधा
निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और 85 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले वोटरों को घर से वोट डालने की सुविधा दी है। घर से मतदान करने के लिए वोटर को पहले आवेदन करना होगा, तभी यह फेसिलिटी आपके लिए मिलेगी। लोकतंत्र के महापर्व की सबसे सुन्दर तस्वीर मध्यप्रदेश के उमरिया से सामने आई है। करकेली जनपद के ग्राम जुड़वानी की 108 उम्र की बुजुर्ग महिला धुरकी बाई ने अपने घर से वोट डाला है। मतदान दल बुजुर्ग के घर पहुंचा और नियमों के मुताबिक वोट डलवाया। इस दौरान धुरकी बाई ने अन्य मतदाताओं से भी अपील की है कि 19 अप्रैल यानी मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान करें।घर-घर मतदान की हुई शुरूआत
मध्यप्रदेश में घर-घर मतदान कराने की शुरूआत हो गई है। निर्वाचन अधिकारी बुजुर्ग लोगों के घर जाकर वोट डलवा रहे हैं। राज्य में पहले चरण के नामांकन के बाद 85 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों के घर जाकर वोटिंग का सिलसिला स्टार्ट हो चुका है। शहडोल में रविवार के दिन पांडवनगर निवासी 108 साल के कैलसुआ सोंधिया ने घर से वोट डाला। उनके घर संभागायुक्त और कलेक्टर भी पहुंचे। वहीं 104 साल के शुभा रामचरण पांडे ने भी वोट डाला है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से मतदान कराने का काम 6 अप्रैल से स्टार्ट हो गया है। बता दें घर से वोट डालने वालों की तादात 50 से ज्यादा हो गई है।लोकतंत्र की मिशाल बनीं धुरकीबाई ने 108 साल की उम्र में किया मतदान#LokSabhaElections2024 #MPNews #LatestNews #viralnews #OTTIndia pic.twitter.com/n4mNeiFEhr
— OTT India (@OTTIndia1) April 8, 2024