Martyrs Day 2024: सिर्फ 23 मार्च ही नहीं साल में 7 बार मनाया जाता है शहीद दिवस, जानें कब और इसके पीछे की वजह
Martyrs Day 2024: भारत में शहीदों के सम्मान, त्याग और बलिदान (Martyrs Day 2024) को याद करने के लिए हर साल शहीद दिवस मनाया जात है। 23 मार्च को भारत के आजादी,गौरव और शान के लिए लड़ने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। यह दिन देश के लिए बेहद भावुक दिन होता है। 23 मार्च 1931 को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। 23 मार्च के अलावा 30 जनवरी को भी शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के लिए याद किया जाता है। लेकिन काफी कम लोग जानते है कि भारत में हर साल दो नहीं बल्कि 7 बार शहीद दिवस मनाया जाता है और सभी को मनाने का अलग अलग कारण है। ऐसे में आइए जानते है भारत में शहीद दिवस का क्या है इतिहास:— साल का पहला शहीद दिवस 30 जनवरी को मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 के दिन ही बिरला हाउस में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी। तभी से हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी और महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के लिए शहीद दिवस मनाया जाता हैं। 13 जुलाई 1931 के दिन महाराजा हरी सिंह की सेना द्वारा श्रीनगर सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी की गई थी। जिसकी वजह से 22 प्रदर्शनकारी लोगों की मौत हो गई थी। उन्हीं की याद में 13 जुलाई को कश्मीर शहीदी दिवस मनाया जाता है। 1947 में राज्य सरकार ने 13 जुलाई का दिन आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान के रूप में मनाने का फैसला सुनाया था। सिख समुदाय द्वारा 24 नवंबर के दिन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन नौवें सिख गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब के धर्मांतरण का विरोध किया था जिसकी वजह से 24 नवंबर 1675 के दिन उन्हें मौत की सजा दी गई थी। इसके बाद से ही हर साल 24 नवंबर को उनकी कुर्बानी के रूप में याद किया जाता है। यह भी देखें:- Gudi Padwa 2024 Date: क्यों और कैसे मनाया जाता है गुड़ी पड़वा पर्व, जानें इसका महत्व