Tonk News : दूसरी पत्नी पर बेवफाई का आरोप पांच बच्चियों के पिता ने पीया जहर, सुसाइड नोट में बच्चियों से मांगी माफी
Tonk News टोंक। जिले के देवली इलाके में एक अधेड़ ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए जहर पी लिया। वहीं, आत्महत्या से पूर्व पति ने वीडियो बनाकर पत्नी व ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उनपर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उसने अपने बच्चों से माफी तक मांगी है। सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें वीडियो में कही गई बातों को ही दोहराया गया है। पुलिस के अनुसार घटना से संबंधित एक वीडियो व आठ ऑडियो सामने आए हैं जिसमें व्यक्ति ने मरने के पूर्व आप बीती सुनाई है। घटना से जुड़े इन सबूतों को देवली शहर के कोटा रोड स्थित हनुमाननगर थाना पुलिस को मृतक की पुत्री ने सौंपा है। सहायक उप निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि मृतक 50 वर्षीय पीरु खां ने अपनी दूसरी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि मृत शरीर जब पुलिस ने बरामद किया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। हाथों की अंगुलियां नीली पड़ीं थीं। अंदेशा है कि पीरु खान ने जहर पीया होगा। उप निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का सही से पता लगाया जा सके। मृतक पीरु खां की पुत्री शाहीन ने बताया कि उसके पिता चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब में काम करते थे लेकिन अब वह देवली आ गए थे। उन्होंने बीती रात छत पर जाकर कमरे की भीतर से कुंडी बंद कर ली व जहर पी लिया। घटना का पता परिजनों को सुबह लगा। दरअसल, रमजान के चलते परिजन शहरी करने सुबह जल्दी उठे लेकिन पीरु खां नहीं आए। इस पर परिजनों को संदेह हुआ। परिजन छत के कमरे में किसी तरह कुंड़ी खोलकर घुसे तो वहां पीरु को अचेत पाया। परिजन उन्हें लेकर देवली चिकित्सालय आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : Patanjali Case in SC: सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण का माफीनामा ठुकराया, कहा एक्शन के लिए तैयार…