Maihar Sharda Ma News: क्या सच में आज भी आल्हा-ऊदल करते हैं यहां पहली पूजा, नि:संतान की भरती है सूनी गोद!
Maihar Sharda Ma News: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 9 अप्रैल से हो चुकी है, जो कि पूरे नौ दिन चलेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरूआत होती है और यह नवमी तक चलती है। दशमी तिथि के बाद नवरात्रि का व्रत पूरा किया जाता है। देश के 52 शक्तिपीठों के साथ ही सभी देवी मंदिरों में नवरात्रि पर मेले लगते हैं। लेकिन मैहर की कहानी इन सबसे अलग है। भारत देश अध्यात्म और कई तरह के रहस्यों से भरा पड़ा है। रहस्य भी ऐसे वैसे नहीं, बल्कि कान खड़े करने वाले हैं। कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन पर लोगों को आसानी से विश्वास ही नहीं होता है। ऐसी ही कुछ मैहर का मामला भी है। मान्यता के अनुसार, यहां पर आज भी आल्हा-ऊदल सबसे पहले मां शारदा की पूजा करते हैं और किसी को भनक भी नहीं लगती। जब सुबह मंदिर में कोई पंडित या भक्त पहुंचता है तो उसे मां की पूजा की हुई मिलती है। ऐसा कैसे होता है? यह गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है।
क्या है इतिहासकारों का कहना
आल्हा और ऊदल को परम भक्तों की संज्ञा दी गई है। इतिहासकारो का कहना है कि, जंगलों के बीच मां शारदा देवी के इस मंदिर की खोज सबसे पहले वीर आल्हा और ऊदल नाम के दो भाइयों ने की थी। 12 साल तक आल्हा ने यहां पर मां की कठोर तपस्या की थी और वे उन्हें माई कहते थे। इसलिए उनका नाम शारदा माई पड़ा। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि आदि गुरू शंकराचार्य ने 9वीं-10वीं सदी में पहली बार यहां पूजा की थी। मंदिर के पुजारी और लोगों का कहना है कि शाम की आरती के बाद जब सभी पुजारी मंदिर के कपाट बंद कर नीचे आते हैं, तो मंदिर के अंदर से घंटी और पूजा की आवाज आती है। लोगों का कहना है कि "आल्हा" आज भी यहां पूजा करने आते हैं। अक्सर वे सुबह की आरती करते हैं और हर दिन जब मंदिर के कपाट खोले जाते हैं, तो कुछ न कुछ रहस्यमयी चमत्कार देखने को मिलते हैं।मैहर वाली मां शारदा मंदिर में भक्तों की धूम, क्या है मंदिर से जुड़ा आल्हा-ऊदल का रहस्य?@maa_maihar #MPNews #MaiharNews #ChaitraNavratri2024 #latestnewstoday #viralnews #OTTIndia pic.twitter.com/sLmVGcs2c1
— OTT India (@OTTIndia1) April 9, 2024