फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने जड़ा थप्पड़? विमान से उतरते वक्त झगड़े का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला?
वियतनाम दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ब्रिगिट ने कैमरों के सामने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, निजी रिश्तों और राजनीति पर बहस।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दरअसल, वियतनाम की राजधानी हनोई में राजकीय दौरे के दौरान, जैसे ही मैक्रों का विमान पहुंचा और दरवाजा खुला, ब्रिगिट ने उनके चेहरे पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया! यह मंजर कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते वायरल हो गया। राष्ट्रपति भवन ने पहले तो इसे "AI जनित फर्जी वीडियो" बताने की कोशिश की, लेकिन जब सच सामने आया, तो उनके करीबियों ने इसे "पति-पत्नी की नोक-झोंक" करार देते हुए पर्सनल मसला बता दिया। पर सवाल यह है कि क्या सच में यह सिर्फ एक मामूली झगड़ा था, या फिर इसके पीछे कोई बड़ी कहानी छुपी है? फौरन उन्होंने अपने चेहरे के भाव बदले, मुस्कुराए और हाथ हिलाया, लेकिन उनका चेहरा सफेद पड़ गया था। क्या वे शर्मिंदा थे या डरे हुए? इस घटना के बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई, जिससे सवाल और गहरा गया।
क्या हुआ था वियतनाम में?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही मैक्रों विमान से बाहर निकलने वाले थे, ब्रिगिट ने उनके चेहरे पर हाथ मारा। मैक्रों पीछे हट गए, लेकिन तभी उन्हें एहसास हुआ कि नीचे पत्रकारों की भीड़ और कैमरे उन्हें देख रहे हैं।❗️ Macron's wife viciously SMACKS him in face pic.twitter.com/2zSalRFYLu
— RT (@RT_com) May 26, 2025