Gwalior And Morena Seat Candidate: कांग्रेस ने ग्वालियर-मुरैना से क्यों लगाया इन प्रत्याशियों पर दांव, क्या दे पाएंगे बीजेपी को मात?
Gwalior And Morena Loksabha Seat: ग्वालियर। कांग्रेस ने चंबल अंचल के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी 2023 विधानसभा का चुनाव लड़े और हारे थे। वहीं प्रवीण पाठक ने साल 2018 में पहला चुनाव 121 वोटों से जीतकर अपनी सीट पक्की कर ली थी। अब कांग्रेस ने ग्वालियर सीट पर अपना रुख साफ करते हुए प्रवीण पाठक को टिकट दिया है। बीजेपी के भगत सिंह के खिलाफ प्रवीण पाठक कांग्रेस की कमान संभालते मैदान में हैं। प्रवीण पाठक कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। इस बार भी ग्वालियर लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। चुनाव की दृष्टि से चंबल क्षेत्र काफी अहम है। राजनैतिक पार्टियां भी चंबल इलाके से काफी जोर लगा रही हैं। स्थानीय नेता जनता को लुभाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। (Gwalior And Morena Loksabha Seat)