Lok Sabha Election 2024 Varanasi: वाराणसी (Lok Sabha Election 2024) निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है। जिसमें वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, रोहनिया और सेवापुरी सहित पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (INC) और समाजवादी पार्टी (SP) मुख्य दल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस बार भी बीजेपी वाराणसी से चुनाव मैदान में है।
वाराणसी सीट का यह इतिहास इस सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने 2009 (Lok Sabha Election 2024) में जीत हासिल की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार से जीत रहे हैं। जहां 2014 में नरेंद्र मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 3,71,784 वोटों के अंतर से हराया था। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को दूसरी बार जीत मिली थी।
यह भी पढ़े: ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए सीट के साथ साथ परिवार की साख जीतनी भी जरूरी लोक सभा सीट से मोदी सांसद
जिस चुनाव में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव 1 लाख 95 हजार वोट को 4 लाख 79 हजार वोट से मात दी थी। वहीं कांग्रेस के अजय राय 1 लाख 52 हजार वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर अभी तक कुल सात बार कांग्रेस जीत चुकी है। तो वहीं भाजपा भी सात बार जीत चुकी है। जबकि एक-एक बार जनता दल और सीपीआई भी यह सीट जीत चुकी है। यहां कभी लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने जीत दर्ज नहीं की है।
वाराणसी का जातिगत समीकरण देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी में 30,52,354 मतदाता होगें। वहीं सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 16,48,752, महिला मतदाताओं की संख्या 14,03,428 और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 174 है। इस प्रकार लगभग 82 प्रतिशत हिंदू, 16 प्रतिशत मुसलमान हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर भूमिहार, ब्राह्मण, वैश्य, यादव, कुर्मी, दलित और मुस्लिम वोटर्स बड़ी संख्या में हैं।
यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह फिजिक्स के प्रोफेसर से बने रक्षा मंत्री, अभी लखनऊ से सांसद और उम्मीदवार…जानें सफर वाराणसी लोक सभा क्षेत्र एक नजर
विधानसभा - पुरुष - महिला - ट्रांसजेंडर - 18 से 19 वर्ष आयु - कुल मतदाता 384 पिंडरा - 198549 - 173235 - 13 - 5984 - 371797 385 अजगरा - 191968 - 169874 - 12 - 7071 - 361855 386 शिवपुर - 204942 - 174491 - 14 - 7148 - 379447 387 रोहनिया - 223601 -183730 - 27 - 6854 - 407358 388 शहर उत्तरी - 231206 - 194055 - 43 - 5464 - 425304 389 शहर दक्षिणी - 168460 - 139564 - 27 - 3393 - 308051 390 वाराणसी कैंट - 242259 - 208274 - 18 - 6395 - 450551 391 सेवापुरी - 187767 - 160204 - 20 - 6545 - 347991 कुल योग - 1648752 - 1403428 - 174 - 48854 - 3052354