KVS Admission 2024: केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर नया नोटिस जारी, यहां देखें
KVS Admission 2024: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा केवीएस प्रवेश 2024-25 कक्षा 1 के लिए (KVS Admission 2024) नामांकन का फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। लेकिन ऑनलाइन जारी होने के बाद बड़ी ही संख्या में लोग एक गलती कर रहे है जिसकी वजह से आपका नामांकन फार्म अस्वीकार भी किया जा सकता है। इसी संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एक नया नोटिस जारी किया है। बता दें कि हर साल केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया की शुरूआत क्लास 1 से होती है। वहीं इससे ऊपर के क्लास में अलग-अलग केंद्रीय विद्यालय में खाली सीटों के आधार पर एडमिशन किए जाते है। इस वजह से क्लास 2 से लेकर इसके ऊपर की सभी जानकारी अभिभावक को अपने पास के संबंधित केंद्रीय विद्यालय से ही प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें : Delhi Child Trafficking: नवजात बच्चों के भी लग रहे हैं दाम… दिल्ली बच्चों की तस्करी मामले में 36 घंटे का नवजात भी मिला…