जानिए यूपी की 10 विधानसभा सीटों में से 9 पर कब होंगो उपचुनाव?
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने विधानसभा की 48 और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने विधानसभा की 48 और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की। इनमें यूपी की 9 विधानसभा सीटों का नाम भी शामिल हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने यूपी की मिल्कीपुर सीट के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों 13 और 20 नवंबर को वोट पड़ेंगे। जबकि दोनों राज्यों की नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे ये भी पढ़ें-स BJP नेता ने सलमान खान को दी सलाह, कहा-'बिश्नोई समाज से माफी मांग ले'