KEJRIWAL AND SUKESH CHANDRASHEKHAR: सुकेश चन्द्रशेखर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- 'केजरीवाल भी होंगे गिरफ्तार...'
KEJRIWAL AND SUKESH CHANDRASHEKHAR: दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के नौ समन को नजरअंदाज करने के बाद गुरुवार को ईडी की एक टीम सीएम आवास पहुंची। यहां केजरीवाल से 2 घंटे तक पूछताछ की गई. इसके बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें ईडी दफ्तर ले जाया जाएगा और वहां उनका मेडिकल इलाज होगा। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले 19 मार्च को जेल में बंद गैंगस्टर सुकेश ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी की थी। सुकेश बीआरएस नेता के. कविता की गिरफ्तारी के बाद कहा गया कि जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने साथियों की तरह तिहाड़ क्लब के सदस्य बन जायेंगे।