झारखंड NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसे मिली कितनी सीटें
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी 68 सीटों पर, AJSU 10 सीटों पर, JDU 2 सीटों पर और LJP एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा है। इस बीच शुक्रवार को राज्य में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, चुनाव आयोग की 3.30 प्रेस कॉनफ्रेंस
शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) मिलकर चुनाव लड़ेंगी। सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों के साथ सहमति बन गई है और उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।"#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Union Minister and BJP's election in-charge for Jharkhand, Shivraj Singh Chouhan says, "In Jharkhand, BJP, All Jharkhand Students Union (AJSU), Janata Dal (United) and Lok Janshakti Party (LJP) will contest the elections together. An agreement has also… pic.twitter.com/hAQSCEMmxx
— ANI (@ANI) October 18, 2024