IRCTC New Tour Package: IRCTC ने विदेश में गर्मियों की छुट्टियों के लिए निकाला खास ऑफर, जानें पूरी डिटेल
IRCTC New Tour Package: गर्मियों की छुट्टी आने के साथ ही कुछ लोग देश विदेश में घूमने (IRCTC New Tour Package) का प्लान बनाने लगते है। ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन विभाग (IRCTC) लोगों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। जिसमें आप कम बजट के साथ विदेश घूम सकते है। वैसे देखा जाए तो विदेश घूमने में लाखों रूपए लग जाता है और इसी वजह से कुछ लोग देश में ही कई जगहों पर घूमने का प्लान बना लेते है। अब ऐसे में IRCTC अपने ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। आइए जानते है इस पैकेज की पूरी डिटेल :- आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में नेपाल के साथ काठमाण्डू, पोखरा, मनोकामना मंदिर और पशुपतिनाथ के साथ ही पाटन दरबार स्कवॉयर भी घूमाया जाएगा। इस खास पैकेज में यात्रियों को विदेश यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी और सभी के रूकने की व्यवस्था होटल में होगी। इसी पैकेज में नाश्ता, लंच और डिनर सब शामिल किया गया है। एक बार बुकिंग के बाद आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। बता दें कि आईआरसीटीसी के इस खास ऑफर में सिर्फ 35 सीट ही उपलब्ध कराई गई है।