IRCTC New Tour Package: सिर्फ 17,900 में IRCTC कराएगा माता वैष्णो देवी से लेकर रामलला के दर्शन, जानें 9 दिनों के टूर पेकेज का पूरा प्लान
IRCTC New Tour Package: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा (IRCTC New Tour Package) का प्लान बना रहे है तो IRCTC आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। IRCTC अपने यात्रियों के लिए उत्तर भारत की प्रसिद्ध स्थानों और रामलला दर्शन यात्रा का टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने यह टूर पैकेज ‘देखो अपना देश’ के अंतर्गत पेश किया गया है। जिसमें यात्रियों को वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या के राममंदिर में रामलला के दर्शन भी कराए जाएंगे। आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते है:— आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम IRCTC Uttar Bharat with Ramlala Darshan Tour है और यह टूर 8 रात और 9 दिन का रहेगा। जिसमें यात्रियों को हरिद्वार, मथुरा, ऋषिकेश, वैष्णो देवी,वृंदावन और अयोध्या के प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा कराई जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरूआत 18 मई 2024 से होने जा रही है जो 26 मई को समाप्त होगा। इसमें आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी।
9 दिनों का होगा यह टूर पैकेज
Escape the worries of daily life on the Uttar Bharat With Ramlala Darshan (EZBG16) tour starting from New Jalpaiguri on 18.05.24.
Book now on https://t.co/xrCbEe8fyP#dekhoapnadesh #Travel #Tours #Booking #vacation #holiday pic.twitter.com/QKJePh7oVq — IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) April 5, 2024