IRCTC New Package: आईआरसीटीसी लाया वैष्णो देवी घूमने का शानदार प्लान,अब सिर्फ 9 हजार में होंगे माता के दर्शन
IRCTC New Package: गर्मी का सीजन आते ही लोग हिल स्टेशन के साथ धार्मिक स्थान (IRCTC New Package) और नई जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते है। अगर ऐसे में आप भी अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाने जा रहे है तो भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। हाल ही में आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज की घोषणा की है। जिसकी शुरूआत वाराणसी से होने जा रही है। इस टूर पैकेज में आपको पानी की तरह पैसा बहाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज सिर्फ 9 हजार रुपये में आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने जा रहा है। तो आइए जानते है इस पैकेज से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें :- आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Mata Vaishno Devi Ex Varanasi (NLR022) है और इस पैकेज की शुरूआत वाराणसी से करने जा रहा है। इस टूर पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिन का सफर तय करना होगा जिसमें यात्रियों को माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएं जाएंगे। यात्रियों को थर्ड एसी की सुविधा दी जाएगी और इसके साथ ही यात्रियों को नाश्ते से लेकर डिनर और रूकने तक की सभी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा ही की जाएगी।
जानें नए टूर पैकेज से जुड़ी सारी खास बातें
Want to trek to the abode of the Mother Goddess? Join us on the Mata #VaishnoDevi Ex Varanasi (NLR022) #tour every Thursday from #Varanasi. Book your spot now at https://t.co/hHPUgPSO1Q.#DekhoApnaDesh #Travel #Booking #holidays #vacations #JammuAndKashmir pic.twitter.com/qG3IkL0KOO
— IRCTC (@IRCTCofficial) April 15, 2024