IRCTC MP Tour Package: मध्यप्रदेश घूमने के लिए IRCTC लेकर आया नया पैकेज,पर्यटन स्थलों के साथ होंगे ओंकारेश्वर व महाकाल के दर्शन
IRCTC MP Tour Package: आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए समय-समय (IRCTC MP Tour Package)पर देश-विदेश में घूमने के लिए नए,सस्ते व लुभावने पैकेज का ऑफर लेकर आता रहता है। अब ऐसे में आईआरसीटीसी घूमने के शौकिन लोगों के लिए Madhya Pradesh Maha Darshan पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को पास से देखने का अवसर मिलेगा। इस टूर की सबसे खास बात यह है कि इस यात्रा में यात्रियों को पर्यटन स्थलों के साथ ही ओंकारेश्वर और उज्जैन के महाकाल के दर्शन भी कराए जाएंगे। अगर आप भी काफी समय से मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे है तो आईआरसीटीसी का आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। आइए जानते है इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को कम पैसों में काफी अच्छी सुविधाएं दी जा रही है। इस पैकेज का नाम Madhya Pradesh Maha Darshan है। इस पैकेज की समय अवधि 5 दिन और 4 रात की है। जिसमें यात्रियों को आने जाने के लिए इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट की सुविधा मिलेगी और यह यात्रा हैदराबाद से शुरू होगी। इस पैकेज में इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर में घूमने का मौका मिलेगा। यात्रियों के रूकने के लिए होटल में व्यवस्था की जाएगी और साथ ही ब्रेकफास्ट लेकर डिनर तक की सारी व्यवस्था की जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको आईआरसीटीसी के द्वारा ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जा रही है। बता दें कि यह यात्रा 03 अप्रैल को शुरू होगी जो 10 अप्रैल तक चलेगी। अगर आप Madhya Pradesh Maha Darshan पैकेज पर घूमना चाहते है और इसके लिए एंडवास में बुकिंग करना चाहते है तो आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के द्वारा भी अपनी बुकिंग करवा सकते है। ये भी पढ़ें:- Mumps Disease in Kerala: केरल में फ़ैल रही है यह बीमारी, जानिये इसके लक्षण और ट्रीटमेंट
जानें मध्य प्रदेश टूर पैकेज की विशेषता:-
Explore Madhya Pradesh's rich heritage on the Madhya Pradesh Maha Darshan (SHA15) starting on 03.04.2024 from #Hyderabad. Book now on https://t.co/IRu7ZBd85r#DekhoApnaDesh #Travel #Booking #vacation pic.twitter.com/MYnDlIao9t
— IRCTC (@IRCTCofficial) March 24, 2024