IRCTC Honeymoon Package: हनीमुन के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया बेस्ट ट्रिप प्लान, जानें 5 दिन के इस टूर में क्या क्या मिलेगी सुविधा
IRCTC Honeymoon Package: नए-नए मैरिड कपल की हमेशा फर्स्ट प्रायोरिटी हिल स्टेशन, हिमाचल (IRCTC Honeymoon Package) और नार्थ ईस्ट जैसी प्रसिद्ध जगहे शामिल होती है। नार्थ ईस्ट के हर राज्य में एक से बढ़कर एक घूमने नए ऑप्शन होते है। नए मैरिड कपल के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं होती। अगर आप भी अपने हनीमून के लिए एक बेस्ट जगह तलाश रहे है तो आईआरसीटीसी आपके हनीमून के लिए बेस्ट ट्रिप प्लान लेकर आया है। आईआरसीटीसी की तरफ से यह एक एयर टूर है जिसमें आपको नार्थ ईस्ट की बेस्ट और सबसे सूंदर जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। तो आइए विस्तार से जानते है इस टूर पैकेज के बारे में :— आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर हनीमून टूर का नाम Beautiful North East ex Jaipur है। यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का रखा गया है। जो आने वाले सप्ताह में 29 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रिप राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। यात्रियों के लिए ट्रैवलिंग एयर मोड यानी हवाई यात्रा के द्वारा जयपुर से बागडोगरा तक ले जाया जाएगा। इस पैकेज में यात्रियों को दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग की सुंदर वादियां और प्रसिद्ध जगहों पर घूमाया जाएगा।