Indore News: इंदौरियों का चुनावी रंग, बांट रहे मोदी की गारंटी वाली 5 फ्लेवर की चाय "फ्री"
Indore News: चुनाव का सीजन चल रहा है और ऐसे में कई तरह की खबरें लोगों को देखने के लिए मिल जाती हैं। जनता का ध्यान खींचने के लिए नेता और उनके समर्थक भी कुछ न कुछ अलग करने से नहीं चूकते हैं। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर "मोदी की चाय" चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, बीजेपी के वरिष्ट नेता एवं इंदौर नगर निगम के एम आई सी मेंबर मनीष शर्मा ने मोदी की गारंटी वाली चाय की स्टॉल लगाई गई है, जो काफी आकर्षण का केंद्र भी बनी हुई है। स्टॉल पर पांच तरह के फ्लेवर वाली चाय बनाई गई है, जो लोगों को भी खूब रास आ रही है। और फिर चाय फ्री में मिल रही हो, तो कहना ही क्या? बीजेपी नेता मनीष शर्मा ने कहा कि इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं में यह चाय का स्टॉल लगाया जाएगा। इसके अलावा जहां पर भी बीजेपी के बड़े कार्यक्रम होंगे, वहां पर भी इस स्टॉल को लगाया जाएगा। यह चाय पांच फ्लेवर में लोगों को मिल रही है, जिनका नाम आपके लिए यहां बताए जा रहे हैं। जनता भी चाय की चुस्की लेने से नहीं चूक रहे हैं। आकर्षण का केंद्र रही इस टी स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है और चाय का आनंद ले रही है।
ये हैं 5 फ्लेवर वाली चाय के नाम
1. अबकी बार 400 पार (स्पेशल चाय) 2. धन्यवाद मोदी (बेहतरीन चाय) 3. भाजपा है मेरी जान (सुपर चाय) 4. मोदी है, तो मुमकिन है (कड़क चाय) 5. आत्मनिर्भर भारत (टिमटिम चाय)इंदौरियों का चुनावी रंग, बांट रहे मोदी की गारंटी वाली 5 फ्लेवर की चाय "फ्री"@narendramodi @BJP4India #Indore #Moditeastall #LokSabhaElections2024 #OTTIndia #ModiKiGaurantee pic.twitter.com/ISRc8NZFAN
— OTT India (@OTTIndia1) April 6, 2024