Indore Crime News : इंदौर में 'बंटी-बबली' का कारनामा, अपना बताकर बेंच दिया दूसरे का करोड़ों का प्लाॅट, जानें क्या है पूरा मामला
Indore Crime News : इंदौर। शहर में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें बंटी बबली की तर्ज पर एक दंपति ने दूसरे का करोड़ों का प्लाॅट अपना बेच दिया। इस धोखाधड़ी का पता जब पुलिस को लगा तो वह भी सकते में आ गई। पुलिस ने आनन-फानन दंपति को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार जमीन के नाम पर धोखाधड़ी की वारदातें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म बंटी बबली की तर्ज पर इंदौर में भी एक दंपति ने किसी दूसरे का प्लांट बेचकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है। जिस तरह फिल्म बंटी-बबली में विदेशी को ताजमहल बेच दिया जाता है, उसी तर्ज पर किसी तीसरे व्यक्ति का प्लांट दंपति ने बेचकर करोड़ों रुपए की ठगी कर डाली। फिलहाल, शिकायतकर्ता की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी योगेंद्र और उसकी पत्नी नेहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।