Indi Alliance in Ranchi: रांची में इंडी अलायंस की रैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियाँ...
Indi Alliance in Ranchi: रांची, झारखंड। झारखंड में विपक्ष की महारैली के लिए देशभर से कई नेता रांची पहुंचे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद यह INDI एलायंस की दूसरी मेगा रैली है। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। रैली के दौरान ही कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते भी दिखे। कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते भी दिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं। गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल आज झारखंड के रांची में INDI अलायंस की रैली आयोजित की गई है, जहां INDI अलायंस के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। इसमें भाग लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह रांची पहुंचे हैं। INDI Alliance की इस मेगा रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मंच के पास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए दो खाली कुर्सियां रखी गई हैं। https://twitter.com/PTI_News/status/1781995966989541544?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1781995966989541544|twgr^0cfec95d07b0dcd3bd9ed3742e9a73ea78ecd065|twcon^s1_&ref_url=https://www.gujaratfirst.com/loksabha-election-2024/indi-alliance-rally-in-ranchi-commotion-friction-between-activists-throwing-chairs-at-each-other-video/