‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले– ‘आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, पहलगाम पीड़ितों को मिलेगा न्याय’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में भावुक होकर कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “जो भी इस नृशंस हमले के पीछे है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। न्याय हर हाल में होगा।”
मन की बात में मोदी ने दिया आतंक के खिलाफ संदेश
पीएम मोदी की इस स्पीच में सिर्फ संवेदना नहीं थी, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था – भारत अब आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा, और देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।मोदी की 7 बड़ी बातें
- दर्द से भरा दिल, लेकिन न्याय का मजबूत इरादा: पीएम मोदी ने कहा, “22 अप्रैल का दिन कभी नहीं भुलाया जा सकता। पहलगाम का आतंकी हमला हर भारतीय का दिल तोड़ गया है। लेकिन मैं वादा करता हूं – पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा।”
- आतंक की ये साजिश कश्मीर की शांति के खिलाफ: “जब कश्मीर में पर्यटन बढ़ रहा था, युवा तरक्की कर रहे थे, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था – तभी आतंकवादियों को ये सब नागवार गुज़रा। यही उनकी कायरता है।”
- देश की एकता सबसे बड़ा हथियार: “140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता आतंकवाद के खिलाफ हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता हमें हर षड्यंत्र से जीत दिलाएगी।”
- आतंक के आकाओं को मिलेगी कड़ी सज़ा: “इस हमले की साजिश रचने वाले चाहे कहीं भी हों, वो बच नहीं पाएंगे। उन्हें कठोरतम दंड मिलेगा।”
- भारत की अंतरिक्ष में उड़ान- गर्व की बात: पीएम मोदी ने कहा, “भारत सिर्फ ज़मीन पर ही नहीं, अब अंतरिक्ष में भी चमक रहा है।”
- भारत की नई उपलब्धियां: देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने 104 सैटेलाइट एक साथ लॉन्च करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता, गगनयान मिशन की तैयारी, SpaDeX, चंद्रयान-4, वीनस ऑर्बिटर मिशन और मार्स लैंडर का उल्लेख किया।
- ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की दी मिसाल: पीएम मोदी ने बताया कि म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के तुरंत बाद भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ चलाया। भारत ने यह साबित कर दिया कि वह न केवल अपने लोगों के लिए, बल्कि दुनिया के लिए भी संकट में सबसे पहले खड़ा होता है। जब बात मानवता की सेवा की आती है, तो भारत कभी पीछे नहीं रहता।