अगर आपको भी हो रहा है बार-बार बुखार, तो हो सकती है ये गंभीर समस्याएं
मौसम में बदलाव के कारण अक्सर लोगों को बुखार आने की दिक्कत बनी रहती है। जिसके चलते हमे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Viral Fever: मौसम में बदलाव के कारण अक्सर लोगों को बुखार आने की दिक्कत बनी रहती है। जिसके चलते हमे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर्स के अनुसार, बुखार होना शरीर की प्रतिक्षा प्रतिक्रिया का हिस्सा है जो आपको इन्फेक्शन के साथ-साथ दूसरी बीमारियों से भी बचाता है। इलसिए उनका मानना है कि बुखार आना एक सामने प्रक्रिया है। लेकिन अगर आपको बार-बार बुखार आता है तो ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आमतौर पर, बुखार को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां है। कुछ लोग बुखार को बीमारी समझा लते हैं, जबकी यह शरीर की रक्षात्मक प्रतिक्रिया है। यह अक्सर संक्रमण का संकेत होता है, और ऑटोइम्यून रोग, कैंसर और सूजन संबंधी समस्याओं के कारण भी हो सकता है। हालांकि बुखार को आमतौर पर एक गंभीर समस्या नहीं माना जाता है, लेकिन बार-बार बुखार आना चिंता का कारण हो सकता है। इसी प्रकार, ल्यूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ ऊतकों पर हमला करती है। इसके परिणामस्वरूप, रोगी को हल्का बुखार, जोड़ों में दर्द, थकान और त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि यदि बुखार दो या दो से अधिक दिनों तक बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना और उचित इलाज करवाना महत्वपूर्ण है। बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी प्रकार की दवा लेने से बचें।