होली पर मिलावटी खोये से बनी मिठाई बन सकती हैं बीमारी का कारण, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप असली या नकली मावे की पहचान कर सकते हैं। तो आइए बताते हैं।
Adulterated Mawa: होली के दिन हर घर में गुंजिया जरूर बनाई जाती है। वैसे तो गुंजिया अलग-अलग तरह से बनाई जाती है, लेकिन खोये वाली गुंजिया ज्यादा पसंद की जाती है। हालांकि, बाजार में मिलने वाला खोया मिलावटी हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि होली से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाद्य विभाग ने मिठाई की कई दुकानों पर छापेमारी की, जिसमें 3.5 क्विंटल नकली खोया जब्त किया गया है। ऐसे में होली से पहले देश के सभी राज्यों में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बाजारों में मिलने वाले मिलावटी खोये और ऐसे खोये से बनने वाली मिठाइयों को खाने से बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि आप बाजार में मिलने वाले मिलावटी खोये की पहचान कैसे कर सकते हैं। साथ ही जानेंगे कि मिलावटी खोया के सेवन से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। स्मेल और टेस्ट चेक- आप खोये को चखकर और सूंघकर भी असली मावे का पता लगा सकते हैं, क्योंकि असली मावे का स्वाद चिकना, टेस्टी और खुशबू अच्छी, मीठी और दूध जैसी होती है, जबकि नकली खोये में साबुन जैसी गंध आ सकती है। इसका टेस्ट भी कड़वा हो सकता है। यह भी पढ़ें: