Hair Care : इन आयुर्वेदिक तरीको से तेजी से बढ़ेंगे बाल, बनेंगे घने और मुलायम
आज के समय में बाल लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गए हैं। कोई गिरते हुए बालों से परेशान है तो कोई डैंड्रफ।
Hair Care: आज के समय में बाल लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गए हैं। कोई गिरते हुए बालों से परेशान है तो कोई डैंड्रफ। आजकल की खराब जीवनशैली के कारण बाल जल्दी ख़राब होने लगते हैं। इसके अलावा बॉडी में कुछ पोषक तत्वको की कमी के कारण भी बालों के गिरने की समस्या होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए हम महंगे०महँगे प्रोडक्ट्स लाते हैं, लेकिन कुछ ख़ास असर देखने को नहीं मिलता है। हम इनको लेकर कुछ उपाय नहीं करेंगे ये गिरते ही रहेंगे।ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे आपके काम आ सकते हैं, जिनसे बालों का झड़ना कम हो सकता है, आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में इसके अलावा आप आंवला के रस को नारियल के तेल में मिलाकर सिर इस तेल की मालिश कर सकतें हैं। आंवला को सुखाकर और पीसकर इसका पाउडर तैयार करके इस पाउडर से अलग-अलग हेयर मास्क बनाकर लगाए जा सकते हैं। सूखे आंवला को नारियल के तेल में पकाकर इस तेल को रातभर सिर पर लगाए रखने के बाद अगले दिन धोकर हटाया जा सकता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। अगर आपके जरूरत से ज्यादा ऑयली बाल हैं तो आंवला का तेल सिर धोने से एक से डेढ़ घंटे पहले लगाकर सिर धोया जा सकता है। इस तेल से बालों को जड़ों से पोषण मिलता है। करी पत्ते को सिर पर लगाने के लिए इन पत्तों को नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। नारियल के तेल में गुच्छाभर करी पत्ते डालें और इन पत्तों को कुछ देर तेल में पकाने के इस तेल को छानकर किसी शीशी में भरकर रख लें। जब भी सिर पर तेल लगाना हो तो इसे हल्का गर्म करें और फिर बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और फिर एक घंटे बाद धोकर हटा लें। बालों को बढ़ने और घना बनने में मदद मिलती है।